क्या आपका फोन चोरी-छिपे आपकी बातें सुन रहा है?😱और जो आप सोचते है आपका फ़ोन भी बैसा ही सोचने लगता है तो आज ही करे ये काम (Privacy बचाओ वरना पछताओगे!)
- स्मार्टफोन प्राइवेसी सेटिंग्स हिंदी
- फोन हमारी बातें सुनता है कैसे रोकें
- गूगल वॉइस एक्टिविटी बंद करने का तरीका
- मोबाइल की जासूसी कैसे बंद करें
- हाउ टू स्टॉप टारगेटेड एड्स ऑन एंड्राइड
- फोन में आने वाले विज्ञापन कैसे रोकें
- पर्सनल डाटा लीक होने से कैसे बचाएं
- मोबाइल प्राइवेसी ट्रिक्स 2026
- गूगल वेब एंड ऐप एक्टिविटी सेटिंग्स गाइड
- फोन की खुफिया सेटिंग्स
- प्राइवेसी अलर्ट 2026
- स्टॉप स्मार्टफोन स्पाइंग
- जासूसी बंद करें
- मोबाइल डाटा सिक्योरिटी टिप्स हिंदी
हेलो दोस्तों!
मेरा नाम है अजय और आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की आप अपने प्राइवेसी को कैसे secure रख सकते है तो चलिए Step-by-Step समझते है /
क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप अपने दोस्त से बैठकर बात कर रहे हो कि यार "एक बढ़िया सा जूता (Shoes) लेना है", और अगले ही पल जब आप फेसबुक या इंस्टाग्राम खोलते हो, तो वहां जूतों की बौछार हो जाती है?
मन में आता है ना— "भाई! इसे कैसे पता चला? क्या मेरा फोन मेरी बातें सुन रहा है?"
जवाब है: हाँ, बिल्कुल सुन रहा है! और ये कोई जादू नहीं, बल्कि इन बड़ी कंपनियों का खेल है। चलिए आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताता हूँ कि ये कंपनियाँ आपके साथ क्या खेल खेल रही हैं और आप इसे कैसे रोक सकते हैं।
ये कंपनियाँ आपको 'प्रोडक्ट' समझती हैं!😠
हमें लगता है कि गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम एकदम फ्री हैं। लेकिन भाई, दुनिया में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता। अगर आप किसी ऐप के लिए पैसे नहीं दे रहे हो, तो समझ लेना कि आप खुद एक प्रोडक्ट हो।
आपका पर्सनल डाटा—जैसे आपकी पसंद-नापसंद, आप कहाँ जाते हो, आपकी कमाई कितनी है—ये सब उनके लिए सोने की खान (Goldmine) है। वो आपकी बातें सुनकर आपको वही एड्स दिखाते हैं जो आप खरीदना चाहते हो।
तो चलिए इसको समझते है और इसको बन्द कैसे करते है समझते है इस लेख में
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
गूगल को अपनी बातें सुनने से कैसे रोकें? (Step-by-Step)
अगर आप चाहते हो कि आपका फोन जासूसी करना बंद करे, तो अभी ये दो सेटिंग्स चेक करो:
- Google Account में जाओ: अपने फोन में गूगल ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके 'Manage your Google Account' में घुस जाओ।
- Data & Privacy पर वार: वहां आपको एक टैब मिलेगा 'Data & Privacy'। उस पर क्लिक करो और नीचे स्क्रॉल करके 'Web & App Activity' को ढूंढो।
- Voice Activity बंद करो: इसके अंदर आपको एक छोटा सा बॉक्स दिखेगा जिस पर लिखा होगा— "Include voice and audio activity"। अगर उस पर टिक लगा है, तो भाई, समझ लो गूगल आपका 'पक्का वाला' दोस्त बनकर सब सुन रहा है। इसे तुरंत अनचेक (Uncheck) कर दो!
😨ये सिर्फ आवाज की बात नहीं है!😱
हैरानी की बात तो ये है कि ये सिर्फ आपकी आवाज नहीं सुनते। ये आपकी Household Income (घर की कमाई), आपका घर खुद का है या किराए का, और यहाँ तक कि आप ऑफिस कब जाते हो, ये सब ट्रैक करते हैं।
प्रो टिप: प्राइवेसी को मजाक में मत लो। आज ही अपने दोस्तों और घरवालों को ये सेटिंग बताओ, वरना कल को आपकी पर्सनल बातें भी एड्स के रूप में स्क्रीन पर नाचेंगी!
तो भाई, देर किस बात की? अभी फोन उठाओ और ये सेटिंग्स ठीक करो। और हाँ, अगर ये जानकारी काम की लगी हो, तो अपने उस दोस्त को जरूर भेजना जो हमेशा कहता है कि "मेरा फोन हैक हो गया है!"
क्या आपने अपनी सेटिंग्स चेक की? कमेंट में बताओ! 👇
