फोन चोरी या गुम हो जाए तो क्या करें?
तुरंत करें ये 5 जरुरी काम (Mobile Lost Guide by Ajay Goswami)
क्या आपका फोन कहीं खो गया है या चोरी हो गया है? और अब आप घबरा रहे हैं कि क्या करें?
नमस्ते दोस्तों, ajaygoswamirampur.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। हम समझते हैं कि फोन खोना किसी भूकंप से कम नहीं लगता। आजकल फोन सिर्फ बात करने के लिए नहीं, बल्कि हमारे बैंकिंग, सोशल मीडिया और पर्सनल डेटा का घर होता है। लेकिन घबराने से कुछ नहीं होगा।
बहुत से लोग सोचते हैं कि "चलो फोन गया, अब नया ले लेंगे", लेकिन यह सोच आपको भारी मुसीबत में डाल सकती है। अगर आपके फोन का गलत इस्तेमाल हुआ, तो आप फंस सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि फोन चोरी होने पर आपको क्या करना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रहें।
आपके कुछ सवाल हो सकते है ?
- Mobile kho jane par kya kare
- Chori hua mobile kaise dhunde
- Phone chori hone par kya kare
- Mobile switch off hone par kaise dhunde
- IMEI number se mobile kaise track kare
- Switch off mobile ko kaise dhunde
- Mobile gum hone par application (पुलिस कम्प्लेन के लिए)
- Sim band kaise karwaye
- Purana mobile wapas kaise paye
- Mobile chori hone ki complaint online
1. पैनिक (Panic) न करें, दिमाग से काम लें
सबसे पहले गहरी सांस लें। घबराने से जो चीजें याद आनी चाहिए, वो भी भूल जाती हैं। शांत होकर सोचें कि आपने आखिरी बार फोन कहाँ इस्तेमाल किया था?
अपने नंबर पर किसी दूसरे फोन से कॉल करें।
अगर घंटी (Ring) बज रही है, तो फोन आस-पास ही गिर गया होगा। उसे ढूंढें।
लेकिन अगर फोन Switch Off बता रहा है, तो समझ जाइए कि फोन चोरी हो चुका है या किसी ने उठा लिया है। अब आपको अगले स्टेप्स तुरंत फॉलो करने होंगे।
2. सबसे पहले अपना SIM Card ब्लॉक करवाएं
यह सबसे ज़रूरी काम है जिसे लोग अक्सर भूल जाते हैं। आपका सिम कार्ड आपके बैंक अकाउंट, OTP, सोशल मीडिया और ईमेल से जुड़ा होता है। अगर चोर ने आपके सिम का इस्तेमाल करके कोई ट्रांजैक्शन कर लिया, तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
तुरंत अपने नेटवर्क ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi) के कस्टमर केयर को दूसरे फोन से कॉल करें।
उन्हें बताएं कि फोन चोरी हो गया है और अपना SIM Block करवा दें।
3. 'Find My Device' का इस्तेमाल करें (Phone Track करें)
सिम ब्लॉक करने के बाद, अपने फोन को लॉक करना या डेटा डिलीट करना ज़रूरी है।
दोस्तों अगर आपके पास एंड्राइड मोबाइल है तो आप Google पर जाएं और "Find My Device" सर्च करें। उसी Gmail ID से लॉगिन करें जो खोए हुए फोन में थी। यहाँ से आप फोन की लास्ट लोकेशन देख सकते हैं, स्क्रीन पर लॉक लगा सकते हैं या 'Erase Device' करके पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं।
iPhone यूजर्स: आप "Find My" ऐप या iCloud पर जाकर अपने iPhone को 'Lost Mode' में डाल सकते हैं।
4. पुलिस कंप्लेंट (Police Complaint/FIR) दर्ज कराएं
कई लोग पुलिस स्टेशन जाने से डरते हैं, लेकिन यह कानूनी रूप से बहुत ज़रूरी है।
अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाएं।
फोन चोरी की रिपोर्ट लिखवाएं।
पुलिस से Complaint Number (FIR Copy) ज़रूर लें। इसकी ज़रूरत हमें अगले स्टेप में पड़ने वाली है।
5. फोन को हमेशा के लिए Block करें;
सिर्फ सिम बंद करने से फोन बेकार नहीं होता, चोर उसमें दूसरी सिम डालकर चला सकता है। लेकिन अगर आप फोन का IMEI Number ब्लॉक कर दें, तो वो फोन एक 'डिब्बा' बन जाएगा।
इसके लिए भारत सरकार ने एक पोर्टल बनाया है:
ceir.sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वहाँ "Block Stolen/Lost Mobile" ऑप्शन पर क्लिक करें।
फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें (मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, नाम आदि)।
पुलिस कंप्लेंट की कॉपी अपलोड करें।
सबमिट कर दें।
जैसे ही यह प्रोसेस पूरा होगा, आपका फोन ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। अब उस फोन में भारत का कोई भी सिम कार्ड काम नहीं करेगा। अगर भविष्य में फोन मिल जाता है, तो आप इसी वेबसाइट से उसे Unblock भी कर सकते हैं।
दोस्तों
फोन खोने का दुख तो होता है, लेकिन मेरी सलाह यही है कि सबसे पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद आप बेफिक्र हो सकते हैं कि आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं होगा।
अगर आपको यह जानकारी काम की लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। टेक्नोलॉजी और काम की जानकारी के लिए अजय गोस्वामी रामपुर को फॉलो करते रहें!
